(बॉलीवुड डेस्क):  रविवार को मई दिवस के अवसर पर निर्देशक दीपक की आगामी फिल्म 'विटनेस' का फर्स्ट लुक जारी किया गया, जिसमें अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ और रोहिणी मुख्य भूमिका में हैं। श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पहला लुक पोस्ट किया, फिल्म चार भाषाओं - तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी में बन रही है।