(स्पोर्ट्स डेस्क) : पंजाब किंग्स ने बीती रात हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 143 रन बनाए और पंजाब किंग्स को जीत के लिए 144 रनों का टारगेट दिया. जवाब में पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 145 रन बनाते हुए मैच जीत लिया. पंजाब के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रन बनाए.हालांकि इस हार के बावजूद गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है. टीम के खाते में 8 जीत के साथ 16 अंक है. साई सुदर्शन (नाबाद 65) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 144 रनों का लक्ष्य दिया. गुजरात ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए. पंजाब की ओर से कागिसो रबाडा ने चार विकेट अपने नाम किए. वहीं, अर्शदीप सिंह, लियाम लिविंगस्टोन और ऋषि धवन ने एक-एक विकेट लिया.