(बॉलीवुड डेस्क) : अभिनेता अक्षय कुमार ने हिंदी फिल्म उद्योग में 30 साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म पृथ्वी राज का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है. यश राज फिल्म्स ने एक नया 'पृथ्वीराज' पोस्टर बनाकर उनकी इस उपलब्धि को शानदार तरीके से दिखाया है. अक्षय की अगली फिल्म 'पृथ्वीराज' निडर और पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित है। वह उस महान योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जिसने आक्रमणकारी के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है, जो टेलीविजन महाकाव्य 'चाणक्य' और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'पिंजर' के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। मानुषी छिल्लर ने संयोगिता की भूमिका निभाई है।