(न्यूज़ डेस्क) : हरियाणा में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है. कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा की बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने यह दावा किया. सुरजेवाला ने कहा, ''हरियाणा में बेरोजगारी दर 34.5 फीसदी के साथ देश में सर्वाधिक है, जो राष्ट्रीय बेरोजगारी दर का चार गुना है. राज्य में हर दूसरे महीने भर्ती घोटाले के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार असली सरगना को बचाने की कोशिश कर रही है.''