देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा आज इंद्रकलोनी चख्खू वाला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच व रक्त जांच की गई । शिविर में लगभग 150 से अधिक लोगो लाभान्वित किया गया । इस मौके पर डा स्वाति बिजलवान व डा नवीन जगुड़ी द्वारा लोगो को स्वास्थ्य सबंधित समस्याओं के बारे में भी जागरूक किया गया ।

संस्था के वरिष्ठ संरक्षक सचिन गुप्ता द्वारा संस्था के मिशन हैल्थी इंडिया द्वारा संचालित हैल्थ कार्ड के बारे में लोगो को बताया कि आप सभी अपनी सूचीबद्ध जांचे 6 माह तक इस कार्ड के माध्यम से निशुल्क करा सकते है और भविष्य में इस कार्ड का लाभ संपूर्ण प्रदेश वासी भी ले सकेंगे। इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित लैब सीरम डायग्नोस्टिक संस्था के सहयोगी के रूप में कार्य कर रही है।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी मनीष नेगी, सुमन बहुगुणा, रश्मि जुयाल, भावना अग्रवाल, करन अनिल थापा आदि मौजूद रहे।