(स्पोर्ट्स डेस्क): मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 65वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम को तीन रनों से रोमांचक जीत हासिल हुई. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे. 194 रनों का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में रन ही बना सकी. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस मैच में उमरान मलिक सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. उमरान मलिक ने 3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उमरान मलिक के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट हासिल किया. वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए रमनदीप सिंह ने 3 विकेट हासिल किए. मुंबई के लिए इस मैच में टिम डेविड ने बेहतरीन पारी खेली. टिम डेविड ने 18 गेंदों पर 46 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा ने भी 36 गेंदों पर 48 रन बनाए और ईशान किशन ने 34 गेंदों पर 43 रन का योगदान दिया. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने 44 गेंदों पर 76 रन की एक विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले. निकोलस पूरन ने भी 22 गेंदों पर 38 रन बनाए.