कान फिल्म फेस्टिवल: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय दल के साथ रेड कारपेट पर की शिरकत
(बॉलीवुड डेस्क): कान फिल्म फेस्टिवल के 'मार्चे डू फिल्म्स' में भारत को आधिकारिक 'कंट्री ऑफ ऑनर' घोषित किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भारतीय दल के साथ रेड कारपेट पर शिरकत की। मैजेस्टिक बीच पर बुधवार को मार्चे डू फिल्म के 'ओपनिंग नाइट' समारोह में भी शिरकत करेंगे। अनुराग ठाकुर कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए सोमवार की रात फ्रांस के लिए रवाना हुए थे। अनुराग ठाकुर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में एआर रहमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नयनतारा, पूजा हेगड़े, प्रसून जोशी, आर माधवन, रिकी केज, शेखर कपूर, तमन्ना भाटिया, वाणी त्रिपाठी और लोक गायक मामे खान सहित मनोरंजन जगत की कई शीर्ष हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सदस्य वाणी त्रिपाठी ने कहा कि यह कान का 75वां वर्ष है और भारत की आजादी के 75वें वर्ष में मार्चे डू फिल्म-फेस्टिवल डे कान में देश का सम्मान होने के लिए इससे बेहतर उत्सव और क्या हो सकता है। फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने मंगलवार को वहां पहुंचने पर ठाकुर की अगवानी की। ठाकुर, संगीतकार ए आर रहमान, संगीतकार रिकी केज, गीतकार एवं कवि प्रसून जोशी, अनुभवी निर्देशक शेखर कपूर और लोक गायक मामे खान समेत प्रतिनिधिमंडल के साथ ‘‘कूपेज’’ फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए रेड कार्पेट पर चले।







