गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
(न्यूज़ डेस्क): गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. हार्दिक पटेल ने गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष पद और पार्टी की सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है. हार्दिक पटेल पिछले आठ महीने से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक खत भेजा है, इसमें उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी सीएए, जीएसटी, अयोध्या और अनुच्छेद 370 (कश्मीर) जैसे प्रमुख मुद्दों को सुलझाने के रास्ते में रोड़ा बनी. कांग्रेस को लगभग हर राज्य में खारिज कर दिया गया. जब मैं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिला तो वे गुजरात से संबंधित मुद्दों को सुनने से इतर अपने मोबाइल फोन और अन्य मुद्दों में बिजी थे. जब देश कठिन परिस्थितियों से घिरा था तो हमारे ये नेता विदेश में थे. ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेतृत्व गुजरात को पूरी तरह से नापसंद करता है और राज्य में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है. कांग्रेस ने युवाओं का भरोसा तोड़ा है.







