बड़ी खबर : आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी यूपी से SP-RLD से राज्य सभा के होंगे उम्मीदवार
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी यूपी से SP-RLD से राज्य सभा के उम्मीदवार होंगे. समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी, आज सुबह अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी को फ़ोन करके ये जानकारी दी. दरअसल जयंत चौधरी राज्यसभा न भेजे जाने से ख़फ़ा थे. चर्चा थी कि डिंपल यादव को राज्यसभा भेजा जाएगा. इसपर जयंत चौधरी ने नाराज़गी जताई थी. जिसके चलते सपा ने अपना निर्णय बदला लिया और डिंपल यादव की जगह जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया गया. उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई है. इस चुनाव के लिए मतदान आगामी 10 जून को होगा. प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में सपा के 111 सदस्य हैं







