मोदी सरकार के आठ साल पूरे, सरकार के 8 बड़े फैसले
(न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आज आठ साल पूरे हो रहे हैं. 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री बने. इस दौरान मोदी का कार्यकाल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. लेकिन 8 साल पूरे होने के मौके पर अगर पीछे मुड़कर देखा जाए तो मोदी सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए जो जिन्हें ऐतिहासिक माना गया, हालांकि इनमें से ज्यादातर को लेकर विवाद जरूर हुआ और कुछ फैसलों से सरकार की किरकिरी भी हुई. पिछले 8 साल में मोदी सरकार ने कई बड़े ऐतिहासिक फैसले भी लिए .
पिछले 8 साल में मोदी सरकार के क्या 8 बड़े फैसले रहे.
1. कृषि कानूनों को लागू करना और फिर वापसी, 2. आर्टिकल 370 खत्म करना, 3. तीन तलाक कानून , 4. नागरिकता कानून पर विवाद, 5. जीएसटी लागू करना, 6. पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक , 7. बालाकोट एयर स्ट्राइक, 8. नोटबंदी का फैसला







