IPL 2022: एलिमिनेटर मुकाबले में बैंगलोर से हारकर टूटा लखनऊ का दिल
(स्पोर्ट्स डेस्क): चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 14 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ बैंगलोर ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है. अब उसका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा. एलिमिनेटर मुकाबले में बैंगलोर ने 208 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन लखनऊ के खिलाड़ी 193 रन ही बना सके. कोलकाता में खेले गए IPL 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शतक जड़ा. पाटीदार ने 54 गेंदों में नाबाद 112 रन की पारी खेली जबकि लखनऊ के लिए केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ा. बैंगलोर ने पहले बैटिंग करते हुए रजत पाटीदार के दमदार शतक की बदौलत 20 ओवरों में 207 रन बनाए. दिनेश कार्तिक ने अंत में अच्छी बैटिंग की. उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 37 रन बनाए. कार्तिक की इस पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा. विराट कोहली ने 25 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा कोई भी बैट्समैन कुछ खास नहीं कर सका. हार के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल बेहद निराश थे राहुल ने हार का सारा ठीकरा अपनी टीम के उन खिलाड़ियों पर फोड़ा जिनकी फील्डिंग काफी खराब रही.






