देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सीनियर सिटीजन सोसायटी प्रेम नगर देहरादून के तत्वावधान में अंगदान, नेत्रदान एवँ देहदान सम्बंध एक कार्यशाला का आयोजन दधिचि देहदान समिति देहरादून उत्तराखंड ने श्री सनातन धर्म मन्दिर में किया गया। कार्यशाला में समिति के महासचिव एडवोकेट नीरज पाण्डेय ने बताया कि समिति का उद्घाटन 27 फरवरी 2022 को किया गया था। देह दान का महत्व बताते हुए कहा कि चिकित्सकीय पढ़ाई हेतु मरणोपरांत देह (कैडेवर)छात्र छात्राओं के लिये बहुत आवश्यक है। आजकल कैडेवर उपलब्ध नहीं होने के कारण एक से 32 से 40 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं जबकि 4 बच्चों के लिये एक कैडेवर की आवश्यकता होती है। अतः देह दान कर आप मोक्ष प्राप्त करेंगे साथ ही उससे शिक्षा प्राप्ति कर अच्छे डॉक्टर जन जन का कल्याण करेंगे। नेत्र दान कर आप दो दृष्टिहीन को रोशनी देगे इस से शरीर को कोई नुकसान नही होता और दस मिनट में कार्निया निकाल लिया जाता है। अंग दान से आप कई रोगियों को ज़िंदगी दे जाते है। उन्होने विस्तार से कुछ दानियों के उदाहरण दिये। उदघाटन के पश्चात फोन भी आ रहे है। उन्होने बताया कि परिवार से विचार विमर्श कर आप मुझे मोबाइल नम्बर  9897287021, अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल मोबाइल 9412438100, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा मोबाइल 7906600421/9568893115 पर सम्पर्क कर सकते है। संस्था से कोई दो दायित्वधारी आपके घर जाकर संकल्प फॉर्म भरवाने आयेगे क्योंकि परिवार के दो सदस्यों के सहमति एवं जानकारी आवश्यक है ताकि आपके द्वारा दान हेतु संकल्प व्यर्थ ना जाये। बाद में संकल्प पत्र दानी को सम्म्मनित करने के लिये दिया जायेगा जिसमें दायित्वधारियों के मोबाइल नम्बर भी दिये गये है जिससे दानी के परिवारवाले मरणोपरांत सम्पर्क कर सके एवं दानकर्ता के संकल्प को समय से पूर्ण करा सके।
अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल ने कार्यशाला में उपस्थित वक्तताओं की शंकाओं एवँ प्रश्नों का उत्तर देकर समाधान किया। कार्यक्रम के अंत मे देहरादून के प्रथम दानी श्री केशो राम जी को संकल्प पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में समिति के प्ररेणा स्रोत राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के जिला प्रचारक श्री विजय कुमार जुनेजा के सीनियर सिटीजन सोसायटी के सदस्य,भारत विकास परिषद के सदस्य एवँ अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।