'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर कर रही शानदार प्रदर्शन
(बॉलीवुड डेस्क) : 'भूल भुलैया 2' 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज होते ही फिल्म ने अपना जादू चारों तरफ फैला दिया है. कार्तिक आर्यन के अंदाज ने तो बच्चे से बड़ों तक को अपना दीवाना बना लिया है. फिल्म जब से रिलीज हुई है. शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म के गाने और डायलॉग्स हर एक की जुबान पर हैं. इतना ही नहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी छाप छोड़ रही है. फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ से ओपिनिंग की थी. बता दें की भूल भुलैया 2 भूल भुलैया का सीक्वल है. पहले पार्ट में अक्षय कुमार और विद्या बालन लीड रोल में थे. वहीं इस बार कार्तिक आर्यन, तबु, कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई दिए हैं. फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो दर्शकों को बेहद पसंद आई है.







