मानुषी छिल्लर नहीं करना चाहती थीं फिल्मों में काम, परिवार के कहने पर पृथ्वीराज के लिए भरी हामी
(बॉलीवुड डेस्क): मानुषी छिल्लर इन दिनों पृथ्वीराज से अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस फिल्म में मानुषी संग अक्षय कुमार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर मानुषी छिल्लर की फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि पृथ्वीराज फिल्म से जुड़े गाने और क्लिप्स को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब हाल ही में मानुषी छिल्लर ने कहा है कि फिल्मों में वो नहीं आना चाहती थीं. मानुषी छिल्लरने इस बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें इस ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म पृथ्वीराज में अगर काम करने के लिए उनके परिवार ने राजी नहीं किया होता तो वो एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर रही होतीं. मानुषी ने आगे कहा कि मैं अपनी पहली फिल्म पृथ्वीराज से बहुत पहले फिल्मों में काम कर सकती थी, लेकिन मेरा इरादा उस वक्त पक्का नहीं था कि फिल्मों में मुझे आना चाहिए या नहीं. ऐसे में उन सभी प्रोजेक्ट्स पर मैंने विचार नहीं किया. मानुषी का जन्म हरियाणा में हुआ था, और दिल्ली में वो पली-बढ़ी थीं. मानुषी सोनीपत के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं, उसी दौरान उन्हें महज 20 साल की उम्र में 2017 में मिस वर्ल्ड चुन लिया गया. मानुषी जब मिस वर्ल्ड बन गईं उसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. क्योंकि मानुषी को ऐसा लगा करता था कि उनके बस की बात नहीं है एक्टिंग. हालांकि अक्षय कुमार के संग पृथ्वीराज में काम करने की जब यशराज फिल्म्स ने उन्हें पेशकश की तो इसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. ये फिल्म चन्द्रप्रकाश द्विदेदी के निर्देशन में बनी है. ये फिल्म हिंदू राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है.







