इमरान खान ने पाकिस्तान की सरकार को लगाई फटकार, मोदी सरकार की करी तारीफ
(न्यूज़ डेस्क): पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की सरकार को फटकार लगाते हुए उन्होंने पीएम मोदी सरकार की तारीफ की है. अपने देश की सरकार की आलोचना करते हुए, इमरान ने कहा कि इस "असंवेदनशील सरकार" ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी द्वारा रूस के साथ 30 प्रतिशत सस्ते तेल के लिए किए गए सौदे को आगे नहीं बढ़ाया है. उन्होंने भारत की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमेरिका के रणनीतिक सहयोगी रूस से सस्ता तेल खरीदकर ईंधन की कीमतों में 25 पीकेआर प्रति लीटर की कमी करने में कामयाब रहे हैं. इमरान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 20% / 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ विदेशी आकाओं के सामने सरकार की अधीनता की कीमत देश चुकाने लगा है. हमारे इतिहास में सबसे ज्यादा एकल मूल्य वृद्धि है. अक्षम और असंवेदनशील सरकार ने रूस के साथ हमारे 30% सस्ता तेल के सौदे को आगे नहीं बढ़ाया है.







