पंत और हार्दिक को 5-6 नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए: गावस्कर
(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है. गावस्कर ने ऐसे दो खिलाड़ियों का नाम बताया है जिन्हें वो सबसे बड़ा मैच विनर मानते हैं. भारतीय टीम 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ने वाली है. इस सीरीज में कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खासा ध्यान दिया जाएगा. सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. गावस्कर भविष्य में इन दोनों खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना चाहते हैं और उनका मानना है कि ये खिलाड़ी सिर्फ 5-6 ओवरों के अंदर ही 100 से ज्यादा रन बना सकते हैं. ये दोनों बल्लेबाज हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत हैं. गावस्कर ने कहा, 'मेरा मानना है कि पंत और हार्दिक को 5-6 नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. जरा सोचिए अगर ये दोनों बल्लेबाज एक साथ बैटिंग करते हैं तो 15-20 ओवरों के बीच 120 से ज्यादा रन बना सकते हैं.' 'ये दोनों बल्लेबाज ये कमाल कर सकते हैं. ये देखना काफी रोमांचक होगा. मैं इंतजार कर रहा हूं कि कब ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या एक साथ पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करें.







