मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत पर कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो व्यक्तियों ने हमला करते हुए उन पर काली स्याही डाल दी। इस घटना को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों में गुस्सा फूट पड़ा है। हमले से गुस्साएं बीकेयू कार्यकर्ताओं ने चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग चरथावल थाने के सामने सड़क पर जाम लगा दिया और सड़क पर बैठकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इतना ही नहीं किसानों ने कर्नाटक सरकार का पुतला दहन किया और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर बैठ गए है। राकेश टिकैत पर हुए हमले की निंदा करते हुए भारत सरकार और कर्नाटक सरकार से तत्काल आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।