सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेस्ट IPL इलेवन की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी
(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने IPL 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़यों को चुनकर अपनी बेस्ट IPL इलेवन तैयार की है. सचिन तेंदुलकर ने अपनी इस टीम का कप्तान एक दिग्गज भारतीय स्टार को चुना है. सचिन तेंदुलकर ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का कप्तान चुना है.
सचिन तेंदुलकर द्वारा चुनी गई बेस्ट IPL XI
1. शिखर धवन 2. जोस बटलर 3. केएल राहुल 4. हार्दिक पांड्या (कप्तान) 5. डेविड मिलर 6. लियाम लिविंगस्टोन 7. दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) 8. राशिद खान 9. जसप्रीत बुमराह 10. मोहम्मद शमी 11. युजवेंद्र चहल.







