देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  सोमवार को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व मेयर सुनील उनियाल (गामा ) से पार्षद अनीता सिंह ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर एक मुलाकात की पार्षद अनीता सिंह ने कहा है की पटेल नगर की हेल्थ पोस्ट गांधीग्राम में बाला डेरी के सामने जैन के घर पर एक कमरे में चलाई जा रही है जो सेकंड फ्लोर पर है जिसके चलते गर्भवती महिलाओं को व छोटे बच्चों को सेकंड फ्लोर में ले जाने में बहुत असुविधा होती है पार्षद अनीता सिंह ने  मेयर से कहा है कि यदि गांधीग्राम की दोनों हेल्थ पोस्ट को रेन बसेरे में व्यवस्था की जाती है तो इससे क्षेत्र की जनता को बहुत सुविधा होगी. वही मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी पार्षद को समाधान का भरोसा दिलाया .