(न्यूज़ डेस्क) : दही और नींबू आपके चहरे की कई समस्याओं को दूर कर सकता है. बता दें दही में मौजूद गुण स्किन को बेहतर बनाने और एक्ने, पिंपल्स या दानें आदि को दूर करने का काम करते हैं. नींबू में मौजूद विटामिन सी और इसके अन्य गुण स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोगी माने जाते हैं. दही और नींबू का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप 2 चम्मच दही लें और इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इस पेस्ट को अच्छी तरह से चेहरे पर लगाने के बाद आधे घंटे बाद धो दें. ड्राई स्किन को बेहतर बनाने और समस्याओं से मुक्त रखने के लिए दही और नींबू का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है. दही और नींबू में मौजूद गुण चेहरे मुहांसे और एक्ने की समस्या से को दूर रखने का काम करते हैं.वहीं अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप अपने चहरे पर दही और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं.ऐसा करने से आपको ड्राईनेस से छुटकारा मिलेगा