साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को 7 विकेट से मिली करारी हार
(स्पोर्ट्स डेस्क): साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 211 रन बोर्ड पर लगाए थे. लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाज पूरी तरह फेल रहे. इस हार के साथ ही टीम इंडिया का लगातार 13 टी20 मैच जीतने का सपना भी चूर-चूर हो गया है. इस हार के साथ ही भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से पीछे हो गई है. भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवरों में 43 रन, हार्दिक पांड्या ने एक ओवर में 18 रन, हर्षल पटेल ने 4 ओवरों में 43 रन और 4 ओवर में 40 रन खर्च किए. इसके अलावा टीम इंडिया के गेंदबाज इस मैच में सिर्फ 3 विकेट लेने में कामयाब रहे.







