देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  स्वागत एवं अभिनंदन किया। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी सहित मौजूद मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी रवाना हुए। यहां वह ज्वॉइंट सिविल मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित थे।