कैंट विधानसभा में जीएमएस मण्डल की भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : रविवार को भारतीय जनता पार्टी की 21कैंट विधानसभा जी0एम0एस0 मण्डल की "कार्यसमिति " की बैठक आयोजित हुई , जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन व प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल एवं विधायक श्रीमती सविता कपूर भी उपस्थित रहे, बैठक में विधायक श्रीमती सविता कपूर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच रखने का आह्वाहन किया, बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन , जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति एवं नीति के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के"मन की बात " के कार्यक्रम को भी सभी ने सुना। कार्यक्रम में बृजेश गुप्ता , सचिन गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, उदय सिंह पुंडीर महानगर उपाध्यक्ष, जी0एम0एस0 मण्डल के अध्यक्ष बबलू बंसल दोनों महामंत्री शेखर नौटियाल , सुमित पांडये , भगत सिंह भंडारी सोशल मीडिया प्रभारी जीएमएस मंडल एव मण्डल की टीम ,पार्षद ,शक्तिकेन्द्र संयोजक व प्रदेश व महानगर में निवास करने वाले सभी पदाधिकारी कार्यसमिति में उपस्थित रहे।








