नवनिर्वाचित सांसद निरहुआ ने सीएम योगी से की मुलाकात
लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर विजय हासिल करने के बाद निरहुआ मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पहुंचे. बैठक के बाद नवनिर्वाचित सांसद निरहुआ ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान राम की मूर्ति भेंट की. निरहुआ के साथ उनके भाई और भोजपुरी अभिनेता प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी थे। इस दौरान अपने संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की। निरहुआ ने आजमगढ़ की जनता से डबल इंजन सरकार में तेजी से विकास कराने का वादा किया है। सभी रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से पूूरा करने का वादा किया है। इन मुद्दों से मुख्यमंत्री योगी से वार्ता की।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




