रुड़की में मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रुड़की में कार सवार युवकों ने चलती कार में 6 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की खबर से महिला आयोग की अध्यक्ष सख्ते में है । उन्होंने DIG पी रेणुका से बात की और आरोपियों के खिलाफ अतिशीघ्र सख्त से सख्त कार्यवाही करने को कहा है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि उनकी एसएसपी हरिद्वार से बात हुई है। रुड़की में 6 साल की लड़की के साथ जो गैंगरेप हुआ है उसको लेकर एसएसपी ने कहा है एक व्यक्ति को उन्होंने चिन्हित किया है और 14 लोगों की टीम इसी काम के लिए लगा रखी है । जो भी होगा तुरंत आपको सूचित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि डीआईजी पर रेणुका से भी बात करी है। महिला आयोग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का कहना है कि ऐसे जघन्य अपराध के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है 24 जून की रात कलियर से एक महिला अपनी छह साल की बच्ची के साथ रुड़की आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी उसका परिचित सोनू भी आ पहुंचा। एक कार आती देख सोनू ने उसे रुकने का इशारा किया। कार सवारों ने मां-बेटी को कार में बैठा लिया। इसके बाद कार सवार चार लोगों ने महिला और उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर दोनों को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। मां--बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस के हाथ अब तक कोई बड़ा सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध बाइक सवार की भी पहचान की है। पुलिस हूलिए के आधार पर उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही घटनास्थल पर सक्रिय मोबाइल फोन को ट्रेस करके आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।







