(बॉलीवुड डेस्क):  बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' का पोस्टर रिलीज हो गया है. यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 7 अक्तूबर, 2022 को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आएंगे. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर फरहान अखतर और रितेश सिधवानी है. फिल्म की कहानी रवि शंकरन और जसविंदर सिंह ने लिखी है और इसके निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं. ऐसा पहली बार है जब ये तीनों सितारे एक ही फिल्म में नजर आएंगे.