देहरादून,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : गुरुवार को सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 24 जून को एक महिला द्वारा कोतवाली में सूचना दी गई थी। जिसमें उसके द्वारा बताया गया था कि उससे और उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ कार सवार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। रुड़की में मां और उसकी छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है।  भारतीय किसान यूनियन टिकैत मुजफ्फरनगर के जिला महासचिव राजीव उर्फ विक्की तोमर व मंडल महासचिव सुबोध काकरान ने एक सप्ताह पहले अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 6 वर्षीय अबोध बालिका व उसकी मां के साथ चलती कार में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। रुड़की पुलिस ने बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त कार समेत गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर भाकियू का झंडा भी लगा हुआ था। उधर भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाकियू  के लेटर पैड पर आदेश जारी करके दोनों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भाकियू टिकैत से निष्कासित कर दिया।

रूड़कीं कोतवाली पुलिस के अनुसार विगत दिनों 6 साल की बच्ची और उसकी मां के साथ चलती कार में दुराचार की घटना को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से पुलिस ने एक आल्टो कार और दो बाइक भी बरामद की हैं। रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली में एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीती 24 जून की देर रात कलियर निवासी एक महिला और उसकी 6 साल की अबोध बच्ची के साथ सोलानी पार्क के पास पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से महिला और उसकी बच्ची को रूड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका आज भी उपचार चल रहा है। अबोध बच्ची चिकित्सालय में जिन्दगी और मौत से जूझ रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई जांच पड़ताल में आल्टो कार और बाइक के सामने आने पर पुलिस आरोपियों तक जा पहुंची।  पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार को भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि घटना में महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमलीखेड़ा, राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी बेल्डा थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, तेजियान निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर, जगदीश निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर शामिल है। कार सवारों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था।