सीएम धामी ने ‘हमारो पहाड़’ धारावाहिक के टाइटल सॉग का किया लोकार्पण
देहरादून,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ सर्वश्रेष्ठ बने उत्तराखण्ड अपना’ पर आधारित ‘हमारो पहाड़’ धारावाहिक के टाइटल सॉग का लोकार्पण किया। इस टाइटल सांग में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा से संबंधित विभिन्न पहलुओं एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित के लिए उठाये गये महत्वपूर्ण कार्यों को दिखाया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ‘हमारो पहाड़’ धारावाहिक के टाइटल सॉग के गीतकार नरेन्द्र रौथाण, श्री अमित खरे, भूपेन्द्र बसेड़ा आदि उपस्थित थे।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




