(बॉलीवुड डेस्क)। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' को लेकर काफी चर्चाओं में है। इस फिल्म में संजय दुष्ट और खतरनाक विलेन का किरदार निभा रहे हैं। विलेन के किरदार को लेकर एक्टर का कहना है कि यह भूमिका रोमांचक होती है, क्योंकि आपको नियमों को मोड़ने, नियमों को तोड़ने का मौका मिलता है। अपने चरित्र के बारे में बात करते हुए, संजय दत्त कहते हैं, किसी खलनायक की भूमिका निभाना एक नया रोमांच लेकर आता है, क्योंकि इस किरदार के पास नियमों को तोड़ने मरोड़ने का मौका होता है। फिल्म की कहानी में खतरनाक मोड़ लाना ही इन किरदारों का अहम मकसद होता है। संजय दत्त ने कहा, कागज पर लिखे गए एक किरदार को अपने हिसाब से निभाने का अलग ही मजा है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि दर्शकों ने मेरे खलनायकी वाले किरदारों को काफी पसंद किया है।' फिल्म 'शमशेरा' में वह अंग्रेज जनरल शुद्ध सिंह का किरदार निभा रहे है, जो बेहद क्रूर है।