भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 34 रनों से दी मात
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारतीय महिला टीम ने भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 34 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 136 रन बनाए थे, जिसके जवाब में लंका की टीम सिर्फ 104 रन ही बना पाई. भारत के लिए शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिगेज ने अच्छी बल्लेबाजी की. इससे पहले अगर मैच की बात करें तो जेमिमा रोड्रिगेज ने 27 गेंद में 36 रन की पारी से वापसी की जिससे भारतीय महिला टीम ने गुरूवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ छह विकेट पर 138 रन का स्कोर खड़ा किया.







