दिल्ली/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  ने आज राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. इस दौरान पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेते बीजेपी की तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान बीजेपी समेत पूरा एनडीए एकजुट नजर आया. इस अवसर पर बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी द्रौपदी मुर्मू के नामांकनमें शामिल होने के लिए पहुंचे. बीजद प्रमुख नवीन पटनायक और आंध्र प्रदेश की सीएम जगन मोहन रेड्डी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं. इसके बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है.  नामांकन से पहले द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर और बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात वह नामांकन के लिए पहुंची। राज्यसभा महासचिव और पीठासीन अधिकारी पीसी मोदी के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। आगामी 18 जुलाई को देश के अगले राष्ट्रपति का चुनाव होना है. वही अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के तीसरे दिन आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल हुए.