फिल्म शमशेरा के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर हुए भावुक
(बॉलीवुड डेस्क) : फिल्म शमशेरा के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को याद किया है. उन्होंने कहा, 'काश मेरे पिता इस फिल्म को देखने के लिए जिंदा होते. वह हमेशा अपनी आलोचना के बारे में स्पष्ट रूप से ईमानदार रहे हैं अगर उन्हें कुछ पसंद आया है या कुछ पसंद नहीं है, खासकर मेरे काम के साथ. तो, यह दुख की बात है कि वह इसे नहीं देख सके, लेकिन मैं वास्तव में उत्साहित हूं कि मुझे इस तरह की फिल्म करने का मौका मिला और मुझे उम्मीद है कि कहीं न कहीं वह मुझे ढूंढ रहे होंगे और उन्हें मुझ पर गर्व होगा. शमशेरा का ट्रेलर रिलीज हो गया है. दर्शक ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म शमशेरा कई भारतीय भाषा में सिनेमाघरों में अगले महीने रिलीज होगी. इस बीच रणबीर कपूर ने अपने पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को याद करते हुए कहा है कि काश वह भी इस फिल्म को देख पाते.







