खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बीजेपी के सांसद वरुण गांधी रसोई गैस के बढ़ते दामों से गरीब जनता की बदहाली को लेकर केंद्र सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं. अपने नए ट्वीट में वरुण गांधी ने लिखा है कि 'चूल्हे पर लकड़िया, जल रही हैं और लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है, गैस की पासबुक के पन्नों में महीनों से कोई एंट्री नहीं चढ़ी है. ये उन लाखों महिलाओं का दर्द है जिन्हें हमने ‘धुएं से आज़ादी’ का सपना दिखाया था. यह वही महिलाएम हैं जिन्होंने हम पर सबसे अधिक भरोसा जताया था.' बता दें कि बीजेपी के सांसद वरुण गांधी को सिर्फ महंगाई और रसोई गैस के बढ़ते दामों के अलावा भी कई मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते देखा गया है.