उन्नति महिला उद्यमिता एवं प्रशिक्षण समिति देहरदून, डॉ भावना गोयल ने चाय बगान में स्वच्छता अभियान चलाकर दिया जीरो पॉलीथिन अपनाने का सन्देश
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पोस्टडॉक्टरल वूमेन साइंटिस्ट (यूजीसी) व सचिव उन्नति महिला उद्यमिता एवं प्रशिक्षण समिति देहरादून, डॉ भावना गोयल ने देश को स्वच्छव पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया है। अपने इस संकल्प की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने देहरादून के एक बहुत ही सुंदर स्थान बसंत विहार काली मंदिर के सामने के चाय बागान को साफ रखने के लिए जागरूकता व सफाई अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने अपने साया भ्रमण के दौरान देखा कि हजारों लोग यहां सुबह व शाम स्वच्छ हवा लेने के लिए भ्रमण के लिए आते हैं। पर यह स्थान बहुत ही गंदा हो रहा है। लोग पूजा सामग्री को पॉलिथीन में भरकर नहर में प्रवाहित कर देते हैं जिससे नहर में पॉलिथीन का ढेर इकट्ठा हो जाता व नहर बहुत ही गंदी व चौक जाती है। यही पॉलिथीन खेतों में व जानवरों के पेट में जाती है, जिससे उनकी मृत्यु भी हो सकती है, इन्हीं कूड़े के ढेरों से ही बीमारी फैलाने वाले भिन्न प्रकार के विषाणु कीटाणु जन्म लेते हैं, अगर हम कूड़े के ढेरों को ही होने से रोक देंगे तो कोई भी बड़ी बीमारी आएगी कि नहीं। हमें लोगों के दिल और दिमाग में यह बात समझानी होगी कि, भगवान कभी नहीं चाहेंगे कि उन्हें नाली में फेका जाए और उनके द्वारा देश को गंदा किया जाए। हमें लोगों में जागरूकता फैलाने होगी वह लोगों को ऐसा करने से रोकना होगा।

डॉक्टर भावना का मानना है कि सरकारें बहुत अच्छी योजनाएं बनाती है लेकिन उन योजनाओं को सफल बनाना हर नागरिक की अपनी जिम्मेदारी है। जिसमें कि हर नागरिक को देश के प्रति अपने कर्तव्य के लिए जागरूक होकर अपना योगदान देना होगा। यह समय बड़े बड़े वादे करने का नहीं बल्कि अपनी जिम्मेदारी निभाने का है। अगर हर नागरिक गंदगी ना फैलाने का प्रण कर ले तो हमारा देश भी विदेशों की तरह बहुत ही सुंदर व स्वच्छ बन जाएगा।








