एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज पहुँची देहरादून, सीएम धामी ने किया स्वागत
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड पहुँची, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया इस मौके पर स्पीकर ऋतु खंडूरी ,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक व विधायक और सभी पदाधिकारी मौजदू रहे । इसके बाद सबसे पहले उन्होंने कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। वहीं, 21 जुलाई को मतगणना की तारीख निर्धारित है। ऐसे में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू इन दिनों समर्थन जुटाने के उद्देश्य से राज्यों का दौरा कर रही हैं।

Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




