मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान का भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के उपरांत स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गांव के बाहर से ही बैंड बाजों की थापर युवा नाचते गाते रहे और डॉक्टर संजीव बालियान ट्रैक्टर चलाकर स्वागत समारोह तक पहुंचे। जगह-जगह ग्रामीणों ने मंत्री डा. संजीव बालियान का स्वागत किया। स्वागत समारोह में बोलते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि क्राइम कैपिटल के नाम से जाना जाने वाला मुजफ्फरनगर अब सौहार्द नगरी के रूप में जाना जाता है। यह संभव भाजपा सरकार में ही हो पाया है। भाजपा सरकार में हर वर्ग सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जो मुजफ्फरनगर से उद्यमी दूरी बना रहे थे अब वो मुजफ्फरनगर क्षेत्र में अपने उद्योग धंधे स्थापित कर रहे हैं। यह मुजफ्फरनगर बदल रहा है। 

उन्होंने अपने स्वागत समारोह में बोलते हुए कहा कि हिंदुस्तान की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार के रूप में दूसरी बार अपना पूर्ण बहुमत देकर स्पष्ट कर दिया है कि जनता भाजपा की सरकार सुशासन चाहती है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में मुजफ्फरनगर को क्राइम कैपिटल के नाम से जाना जाता था, भाजपा की सरकार बनने के बाद से मुजफ्फरनगर लगातार बदलता जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता को पूर्ण सुरक्षा दी जा रही है, जिसके चलते मुजफ्फरनगर भी बदल रहा है। अब मुजफ्फरनगर को सौहार्द नगरी के रूप में जाना जाता है। जो उद्योग धंधे बंद होते नजर आ रहे थे, धीरे-धीरे वे मुजफ्फरनगर की ओर वापस हुए हैं और नए-नए उद्योग धंधे भी यहाँ स्थापित होने शुरू हो गए हैं।

इस दौरान ग्राम प्रधान चौधरी अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान का पूरे गांव एवं क्षेत्र की ओर से फूल-मालाओं से स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर गांव के पूर्व प्रधान संजय राठी द्वारा भी स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।