पीएम मोदी ने आज नए संसद भवन की छत पर विशाल अशोक स्तंभ का किया अनावरण
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पीएम नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन की छत पर विशाल अशोक स्तंभ का अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी मौजूद रहें. बता दें, इस अशोक स्तंभ का वजन करीब 9500 किलोग्राम है. कांस्य के इस राष्ट्रीय प्रतीक की ऊंचाई 6.5 मीटर है. यह पूरी तरह कांस्य से बना है. नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम आठ अलग-अलग चरणों से पूरा किया गया। इसमें मिट्टी से मॉडल बनाने से लेकर कंप्यूटर ग्राफिक तैयार करना और कांस्य निर्मित आकृति को पॉलिश करना शामिल है। इसके बाद पीएम मोदी ने इस ढाचें को समय पर तैयार करने वाले मजदूरों के साथ बातचीत की।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




