सरकार ने आम जनता को दिया मुफ्त बूस्टर डोज का एक बड़ा तोहफा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कोविड ऐहतियाती खुराकों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत केंद्र सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी भारतीयों को मुफ्त में बूस्टर डोज दिए जाने का फैसला लिया है, सरकार ने 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है, जिसके तहत 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के लोगों को मुफ्त में कोरोना की प्रिकॉशन जो ( बूस्टर डोज) लगाई जाएगी. सरकार ने ये फैसला अपनी कैबिनेट की बैठक में लिया है .केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस साल में भारत के आजाद हुए 75 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हम अपने नागरिकों को कोरोना की बूस्टर डोज की खुराग मुफ्त में लगाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये डोज 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगेगा. यह अभियान अगले 75 दिनों तक चलेगा. इस दौरान आप भी अपने पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकते हैं.







