खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): श्रीलंका में संकट जारी है. पूरे देश में इमरजेंसी लगा दिया गया है. राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश से भागने के बाद हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और पीएम आवास की ओर बढ़ने लगे. इस हंगामे के बीच देश में इमरजेंसी लगा दी गई है. साथ ही कोलंबो में अमेरिकी दूतावास को भी बंद कर दिया गया है. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इस दौरान सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की. अस्पताल के मुताबिक, अब तक 30 के करीब प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं. 2.2 करोड़ की आबादी वाला देश श्रीलंका एक अभूतपूर्व आर्थिक उथल-पुथल की चपेट में है जिससे लाखों लोग भोजन, दवा, ईंधन और अन्य आवश्यक चीजें खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.