सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी जल्द ही बंधेगी शादी के बंधन में
(बॉलीवुड डेस्क) : सुनील शेट्टी की लाडली बेटी आथिया शेट्टी जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों पिछले तीन साल से ज्यादा समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों की शादी को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन अब दोनों की शादी को लेकर बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों जल्द ही हम सफर बनने वाले हैं और शादी की तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं। एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अथिया शेट्टी के करीबी दोस्त ने बताया कि अगले तीन महीने में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यहीं नहीं शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।







