दुष्कर्म के मामलों के आरोपियों को कड़ी सजा मिले, महिला आयोग की अध्यक्ष ने एसएसपी से की बात
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अखबार में प्रकाशित दुष्कर्म के मामलों की खबरों को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी देहरादून से बात की। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं जो कि बहुत ही निंदनीय है। पुलिस उन पर सख्ती से कार्यवाही करें आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसएसपी से कहा कि ऐसे पकड़े हुए आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि किसी अन्य की इस प्रकार के जघन्य अपराध करने की हिम्मत ना हो। कुसुम कंडवाल ने 22 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म मामले में 12 वर्षीय नाबालिक बालिका से दुष्कर्म मामले में व 17 वर्षीय नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में बात की और कहा कि इन मामलों के दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिले।







