साँझक गांव में कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविर का शुभारंभ
मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। साँझक गांव में शिव भक्त कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविर का पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। हरिद्वार से पुरा महादेव जाने वाले शिव भक्त के रहन-सहन खाने पीने सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदार लोग प्रतिवर्ष निशुल्क शिविर लगाकर भोलो की सेवा करते हैं। शुक्रवार को गांव साँझक किनोनी में प्राचीन शिव मंदिर में लगाए गए शिविर का मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने फीता काटकर सुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा की दो वर्ष कोरोना काल की वजह से कावड़ यात्रा नही निकल पाई,लेकिन इस बार श्रद्धालुओं एवं लोगों में भारी उत्साह है। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया हुआ है कि शिव भक्तों को जरा सी भी परेशानी नही होनी चाहिए। हिन्दू सम्राट मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिव भक्तों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जॉएगी।
इस मौके पर बघरा ब्लॉक प्रमुख गौरव पंवार, डॉ.विवेक बालियान, देवेंद्र प्रधान मंदिर कमेटी के जिम्मेदार सहित सैकड़ो जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।







