राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी से की भेंट
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कीद्य इस अवसर पर दोनों के ही बीच राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों एवं अन्य विषयों पर विस्तार में वार्ता हुई, इस मुलाकात के दौरान महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी द्वारा सम्पन्न हुए सत्रों के दौरान सदन की कार्यवाही सुचारू एवं विधिवत रूप से संचालित किए जाने पर शुभकामनाएं दी, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाए जाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर वार्ता करते हुए कुछ सुझाव भी साझा किए।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




