खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : सपा नेता आजम खान ने यूपी सरकार से अपनी जेड श्रेणी की सुरक्षा को वापस करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि उनके और उनकी परिवार को धमकियां मिल रही हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया जाना चाहिए. आजम खान को अभी वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलती है. इससे पहले साल 2017 में जब यूपी में बीजेपी की सरकार आई थी तो उनकी सुरक्षा को घटाकर वाई श्रेणी की सुरक्षा कर दी गई थी. आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे कई धमकिया मिली हैं. मेरे परिवार को भी कई धमकियां दी गई हैं. इसलिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार से अपील करता हूं कि मेरी जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस कर दी जाए.