देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उत्तराखंड को Most Film Friendly (Special Mention) पुरस्कार मिला है. जिससे साफ हो गया है कि उत्तराखंड में फिल्म उद्योग अपनी पकड़ बना रहा है. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि की देवतुल्य जनता के सहयोग एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित फिल्म नीति का ही प्रभाव है, जो आज उत्तराखंड तेजी से फिल्म निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा जगह बन रही है. प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माण को लेकर निर्माताओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जो फिल्म नीति बनाई है, वो कारगर साबित हो रही है.