देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मूर्मु ने सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ले ली. इसके बाद देश को पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति मिली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत की राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू , नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं। मानवता का विकास, नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है.