योगी सरकार में मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा !
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): योगी सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा है, लेकिन सरकार की तरफ से इससे इंकार कर दिया गया है. योगी सरकार के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी. बताया जा रहा है कि वो पिछले कई दिनों से सरकार से नाराज चल रहे थे. उन्होंने चिट्ठी में आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं हैं. सूत्रों के मुताबिक खटीक का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है. दिनेश खटीक ने इस चिट्ठी में आरोप लगाया है कि दलित होने की वजह से विभाग में उनकी सुनवाई नहीं होती और न ही किसी बैठक की सूचना उन्हें दी जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री के अधिकार के तौर पर सिर्फ गाड़ी दे दी गई है. मंत्री ने ट्रांसफर के मामलों में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. गड़बड़ी को लेकर जब उन्होंने अधिकारियों से जानकारी मांगी गई तो उन्हें अबतक जानकारी नहीं दी गई.







