नई दिल्ली: देश में आजादी का अमृत उत्सव की तैयारियां चल रही हैं. केंद्र की मोदी सरकार ने 'हर घर तिरंगा अभियान' की शुरुआत की है. पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो को भी बदला है. इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने हर घर तिरंगा मुहिम को लेकर दोनों पर हमला बोला है. कर्नाटक में राहुल गांधी ने खादी ग्रामोद्योग कर्मियों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी दोस्तों से मिलकर बहुत खुशी हुई. आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा कि इतिहास गवाह है कि हर घर तिरंगा अभियान चलाने वाले एक ऐसे संगठन से निकले हैं जिसने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया. उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संग्राम के समय से वे कांग्रेस पार्टी को रोक नहीं पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे. 

कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई।

इतिहास गवाह है, 'हर घर तिरंगा' मुहीम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया।

आज़ादी की लड़ाई से, ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे। pic.twitter.com/tp2fjLki75

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 3, 2022