स्वर्गीय कपूर का व्यक्तित्व उत्तराखंड की राजनीति के लिए प्रेरणादायक: महेंद्र भट्ट
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय हरबंस कपूर के निवास पर जाकर उन्हे श्रद्धांजली दी । इस दौरान परिजनों से बातचीत में उन्होने स्वर्गीय कपूर के व्यक्तित्व को उत्तराखंड की राजनीति के लिए प्रेरणादायक बताया।वरिष्ठ नेताओं से मिलने के क्रम में महेंद्र भट्ट वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय हरबंस कपूर के कांवली रोड स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होने उनकी पत्नी व देहरादून कैंट विधायक श्रीमति सविता कपूर समेत अन्य परिजनों से मुलाक़ात में स्वर्गीय कपूर के प्रदेश समाज व पार्टी के लिए दिये योगदान को याद किया । उन्होंने बताया कि स्वर्गीय हरबंस कपूर ने उन्हे बतौर प्रोटेम स्पीकर विधायक की शपथ दिलाई थी ।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




