मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर लक्ष्य सेन को दी बधाई
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्य सेन द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य ने अपनी खेल प्रतिभा से प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा आपने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से देश के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी ऊंचा किया है। हमें आप पर गर्व है।
शाबाश लक्ष्य..!
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 8, 2022
उत्तराखण्ड के सपूत @lakshya_sen जी को #CommonwealthGames2022 की #Badminton प्रतिस्पर्धा में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई।
आपने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से देश के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी ऊंचा किया है।
हमें आप पर गर्व है।#LakshyaSen pic.twitter.com/qvlClYHDz0
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




